0755-4077477 |  9589079774 |  info[at]legalserviceproviders.in

Suggestion
No Image

Irrfan Khan no more - A bollywood legend

शाहबजादे इरफान अली खान (इरफ़ान ख़ान, इरफान) (जन्मः ७ जनवरी १९६७, मृत्यु: २९ अप्रैल २०२०) हिन्दी अंग्रेजी फ़िल्मों, व टेलीविजन के एक कुशलअभिनेता रहे हैं। 

उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष २००४ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। 

वह बालीवुड की ३० से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 
2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। 

Shocking news Irfan khan is no more among us » NewsRepost

इरफान का जन्म ७ जनवरी १९६७ को जयपुर, राजस्थान मे हुआ था। इनकी मृत्यु 29 अप्रैल 2020 को आँत में संक्रमण के कारण मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई, इन्होने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 
२३ फ़रवरी १९९५ को इरफान ने सुतपा सिकदर से शादी की। सुतपा भी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से सम्बन्ध रखती हैं।


वर्ष फ़िल्म चरित्र
2017 करीब करीब सिंगल योगी
2013 डी-डे वली खान
2011 ये साली ज़िन्दगी अरुण
सात खून माफ़ वासिउल्लाह खान
थैंक यू विक्रम
2010 राईट या राँग विनय पटनायक
हिस्स विक्रम गुप्ता
नोक आउट बच्चू/ टोनी खोसला
2009 एसिड फैक्ट्री काइज़र
बिल्लू बारबर बिल्लू/विलास परदेसी
न्यूयॉर्क रोशन (ऍफ़बीआई ऑफिसियल)
2008 भोपाल मूवी  
स्लमडॉग मिलियनेयर पुलिस इंस्पेक्टर
क्रेजी 4 डॉ॰ मुखर्जी
देहली 6  
रोड टू लद्दाख शफ़ीक
संडे कुमार
2007 लाइफ़ इन अ... मेट्रो मोंटी
अ माइटी हार्ट  
पार्टीशन  
मेरीडीयन देवराज
माइग्रेशन अभय
2006 द नेमसेक  
द किलर  
यूँ होता तो क्या होता  
सैनिकुडु  
सिर्फ़ २४ घंटे  
मिस्टर १००%  
2005 दुबई रिटर्न  
रोग  
बुलेट  
7½ फेरे मनोज
चेहरा चन्द्रनाथ दीवान
चॉकलेट  
गरम  
2004 शैडो ऑफ टाइम  
आन  
चरस  
2003 मकबूल मकबूल
हासिल  
द बाइपास पुलिस वाला
धुंध अजीत खुराना
फुटपाथ शेख
सुपारी  
2002 काली सलवार  
गुनाह ए सी पी दिग्विजय पाँडे
बोकशू द मिथ  
प्रथा  
2001 द वॉरियर  
कसूर  
2000 घात  
1998 सच अ लौंग जर्नी  
बड़ा दिन पुलिस इंस्पेक्टर
1997 प्राइवेट डिटेक्टिव इंस्पेक्टर ख़ान
1994 वादे इरादे  
1991 एक डॉक्टर की मौत  
1990 चाणक्य  
दृष्टि राहुल
1989 कमला की मौत अजीत
1988 सलाम बॉम्बे